1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kiara advani buys a mercedes maybach worth rs 2 69 cr

कियारा आडवाणी ने खरीदी लग्जरी कार, जानिए कितनी है कीमत

kiara advani
kiara advani new car: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में हैं। कियारा इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक नई लग्जरी कार खरीदी है। कियारा ने एक ब्लैक कलर की 'मर्सिडीज मेबैक' खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
 
हाल ही में कियारा आडवाणी नो अपनी नई लग्जरी कार में मुंबई के एक डबिंग स्टूडियो में जाते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि कियारा की इस कार की कीमत 2.69 करोड़ रुपए है। मर्सिडीज इंडिया ने 2022 में ही एस क्लास मेबैक सिडान कार भारत में लॉन्च की थी। 
 
कियारा के कलेक्शन में पहले से ही कई महंगी कारें मौजूद है। एक्ट्रेस के पास ऑडी ए8एल, मर्सिडीज बेंज ई क्लास और बीएमडब्लू एक्स5 जैसी कई लग्जरी कारे हैं। 
 
कियारा आडवाणी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन ने साथ नजर आने वाली हैं। यह ‍फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। इसके अलावा वह राम चरण के साथ एक तेलुगु फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मंदिर जाने की वजह से ट्रोल हो रहीं सारा अली खान अब पहुंचीं बाबा महाकाल के दर्शन करने