शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kgf star yash fan committs suicide
Written By

KGF स्‍टार यश से नहीं मिल पाया फैन तो खुद को लगाई आग

KGF स्‍टार यश से नहीं मिल पाया फैन तो खुद को लगाई आग - kgf star yash fan committs suicide
कन्नड़ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सुपरस्‍टार यश की फिल्‍म केजीएफ रिलीज से लेकर अब तक बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। देशभर में यश की काफी फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। 8 जनवरी को यश ने अपना 33वां जन्‍मदिन था। इस मौके पर यश का एक फैन उनसे मिलना चाहता था। लेकिन जब वह फैंन उनसे मिल नहीं पाया तो उसने खुद को आग लगा ली। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शख्स का नाम रवि बताया जा रहा है। इसकी उम्र 26 साल बताई गई है। रवि एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था। रवि ने यश से मिलने के लिए काफी मुसीबतें भी झेली। वो उनके घर के बाहर भी ख़ड़ा रहा। लेकिन वो घर के अंदर नहीं आ पाया क्योंकि वहां गार्ड्स मौजूद थे। लेकिन जब वो इस सब कामयाब नहीं हुआ तो रवि ने यश के घर के सामने ही खुद पर पेट्रोल डाल आग लगा ली। 
 
वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई और उसे विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। कई घंटों तक उसका इलाज चला लेकिन उसने दम तोड़ दिया। उसके शरीर का 70 फीसदी हिस्सा जल चुका था। बताया गया कि हर साल वो यश के घर के बाहर आता था और एक्टर के साथ सेल्फी क्लिक करवाता था। वहीं जब यश को अपने फैन के मौत की खबर लगी तो वो उससे मिलने अस्पताल भी गए थे।
 
इस साल यश ने दिग्गज एक्टर अंबरीश के निधन की वजह से अपना बर्थडे नहीं मनाया था। इसलिए वो फैंस से भी नहीं मिले थे। यश अपनी फिल्म KGF के बाद न सिर्फ कन्नड़ बल्कि देशभर में सुपरस्टार बन गए हैं। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। 
ये भी पढ़ें
सुनील ग्रोवर का शो कानपुर वाले खुरानाज हुआ बंद, जानिए वजह