Daily Horoscope
✕

केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात

Updated: सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (15:14 IST)
होम्बले फिल्म्स अपनी कुछ बेहद शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। होम्बले ने केजीएफ फ्रेंचाइजी और कांतारा जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ ग्लोबल लेवल पर इंडियन सिनेमा का खूब नाम रोशन किया है। इन फिल्मों की रिकॉर्ड तोड़ सफलता ने न सिर्फ कई मिसालें कायम की, बल्कि उन्होंने देश को यश, ऋषभ शेट्टी जैसे कुछ और बड़े सुपरस्टार भी दिए हैं। 

 
होम्बले अपनी हर नई फिल्म के साथ इंडियन सिनेमा में अपनी पोजीशन और रुत्बा मजबूत करता जा रहा है। वहीं अब उनके इस सफर में एक और यादगार लम्हा शामिल हुआ जब इसकी पूरी टीम भारतीय सिनेमा के विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली।
 
दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक यात्रा पर थे और इस दौरान केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले फिल्म्स के मेकर्स, प्रोड्यूसर्स विजय किरागंदूर और अश्विनी पुनीत राजकुमार ने उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन सभी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की जैसे राज्य में थिएटरों की संख्या, सिनेमा का प्रभाव और यह इकोनॉमी को बढ़ावा देने में कैसे मदद करेगा। इसके बाद फिर टीम ने मोदी जी के साथ एक तस्वीर भी क्लिक की।
 
केजीएफ चैप्टर 2 और कांतारा जैसी ब्लॉकबस्टर के साथ होम्बले फिल्म्स ने वास्तव में 2022 में बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। उन्होंने दर्शकों को वास्तव में कुछ बेहतरीन कहानियों से परिचित कराया, उन्होंने असल में बड़े पर्दे पर मनोरंजन का लेवल एक और स्टेप बढ़ा दिया है।
 
होम्बले फिल्म्स एक और भी मजबूत लाइनअप पर नजरें गड़ाए हुए है क्योंकि हाल ही में कांतारा के 100 डेज पूरे होने पर फिल्म के लेखक, निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के प्रीक्वल की घोषणा की है। साथ ही होम्बले फिल्म अपने एक और बड़े प्रोजेक्ट सालार के साथ धूम मचाने की तैयारी कर रहा है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख