suvichar
✕

शक्ति और लालच की कहानी दिखाता यश स्टारर केजीएफ- कोलार गोल्ड फील्ड का दूसरा ट्रेलर लांच

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (15:57 IST)
पहले ट्रेलर से भारी प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, केजीएफ- कोलार गोल्ड फील्ड के निर्माताओं ने आगे बढ़ कर मुंबई में एक इवेंट के दौरान फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया है।
 
केजीएफ के ट्रेलर की शुरुआत यश द्वारा अभिनीत रॉकी के बचपन से होती है जो बॉम्बे की सड़कों पर पला बढ़ा है और बाद में कोलार की सोने की खानों तक अपना सफ़र तय करता है। दो मिनट के ट्रेलर में दिखाए गए दमदार एक्शन ने बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए प्रत्याशा उत्पन्न कर दी है।
 
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ट्विटर पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, मुंबई की सड़कों से कोलार की खूनी सोने की खानों तक, #KGFTrailer2.  कन्नड़ की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी परियोजना केजीएफ पेश करने के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एए फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। इस कन्नड़ फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और पांच अलग-अलग भाषाओं में बनाया गया है।
 
यश, श्रीनिधि शेट्टी, राम्या कृष्ण, अनंत नाग, जॉन कोककेन, अच्युथ राव द्वारा अभिनीत, केजीएफ प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है और होमबेल फिल्म्स प्रोडक्शन की फ़िल्म है। विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित केजीएफ के लिए राइल बसरूर ने संगीत दिया है। केजीएफ एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली कन्नड़ फ़िल्म है और यह प्रोडक्शन हाउस इस तरह की मेगा महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़कर उत्साहित महसूस कर रहा है।
 
यह पीरियड ड्रामा 70 के दशक के कार्यकाल पर आधारित है और इसे दो भागों में बनाया जाएगा। इनमें से पहला भाग का शीर्षक केजीएफ चैप्टर 1 होगा जो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख