biodatamaker
✕

KGF चैप्टर-2 दुनिया भर के 400 सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे करने का मना रही है जश्न

Updated: गुरुवार, 2 जून 2022 (13:20 IST)
महामारी के समय में भी केजीएफ चैप्टर 2 देश की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बनकर समाने आई है जिसे कोई भूल नही पाएगा। यह फिल्म 14 अप्रैल को दुनिया भर में स्क्रीन पर रिलीज हुई थी और पिछले सात हफ्तों से फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है। 
 
साउथ से लेकर नॉर्थ तक फिल्म ने हर तरफ धूम मचाई है। फिल्म निर्माता प्रशांत नील की केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है और यह अब भी जारी है क्योंकि इसने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 50 दिन पूरे किए है। इसे भारतीय सिनेमा की सभी रिलीज़ हुई भाषाओं में ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया है।
 
बता दें फिल्म अब भी दुनिया भर में 400 स्क्रीन्स पर चल रही है (भारत में 390, ओवरसीज में 10)। फिल्म की इस सफलता का जश्न मना रहें होम्बले फिल्म्स के निर्माताओं ने एक नए पोस्टर रिलीज के साथ अपने ट्विटर हैंडल से प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।
 
केजीएफ चैप्टर 2 ने आने वाली फिल्मों के लिए कई बेंचमार्क सेट किए हैं। यह फिल्म पूरे देश में 6,000 स्क्रीन्स और दुनिया भर में 8000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज हुई थी। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। लोगों में फिल्म को लेकर यह क्रेज अब भी जारी है।
 
बता दें इस फिल्म के नाम कई रिकॉर्ड है। इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है, किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पहले दिन का कलेक्शन, सबसे तेजी से 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म, फिल्म ने 'बाहुबली 2' और हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'एवेंजर्स: एंडगेम' के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2.9 मिलियन टिकट पहले ही बेच दिए। 
यही नहीं यह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अब तक की सबसे सफल फिल्म है। इस फिल्म ने वह मुकाम हासिल किया है जो सैंडलवुड इंडस्ट्री की किसी दूसरी फिल्म ने कभी नहीं किया है।
 
ऐसे में केजीएफ निर्माताओं होम्बले फिल्म्स ने इसके तीसरे पार्ट का भी एलान कर दिया है। हालांकि इससे जुड़ी सभी योजनाओं को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है। होम्बले फिल्म्स प्रभास के साथ 'सालार' शीर्षक वाली उनकी तीसरी पैन इंडिया फिल्म का निर्माता भी है।

Show comments

राणा दग्गुबाती का बड़ा धमाका, कंगना रनौत संग लेकर आ रहे हैं हॉरर फिल्म 'Scary Picture'

रवि तेजा की 'इरुमुडी' को लेकर खड़ा हुआ विवाद, बाल कलाकार बेबी नक्षत्र के मुद्दे पर लेबर डिपार्टमेंट का कड़ा नोटिस

हैलोवीन पर नागिन अवतार में दिखीं जाह्नवी कपूर, मां श्रीदेवी को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट, ओरी संग रीक्रिएट किया 'नगीना' आइकॉनिक लुक

यश के बेटे को पसंद नहीं आया रावण का ये काम, 'रामायण' में जटायु को मारते देख पापा से कही दिल छू लेने वाली बात

हनी सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण सड़क हादसे में भतीजे का निधन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख