1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. katrina kaif sweeps floors on sooryavanshi sets akshay kumar shears video

कैटरीना कैफ ने की अक्षय कुमार की झाडू से पिटाई, वायरल हुआ वीडियो

Akshay Kumar
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में सालों बाद कैटरीना और अक्षय साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म के सेट से एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे खुद अक्षय कुमार ने शेयर किया है।

 
अक्षय कुमार ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें कैटरीना कैफ फिल्म के सेट पर झाडू लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षय कहते हैं, कैटरीना जी यह आप क्या कर रही हैं? जिसके जवाब में वह कहती हैं, सफाई कर रही हूं। कैटरीना यह कही ही फिर अक्षय को झाडू से मारने लगती हैं। 
 
अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'सूर्यवंशी के सेट पर स्वच्छ भारत अभियान की नई ब्रांड एम्बेसडर मिला है।' अक्षय के इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
 
बता दें कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सूर्यवंशी में अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर के किरदार मे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को करण जौहर और रोहित शेट्टी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी। 
अगला लेख
दीया मिर्जा ने तापसी पन्नू को बताया खूंखार शेरनी, बोलीं- उनके काम की प्रशंसक रही हूं