suvichar

'ज़ीरो' से जारी हुआ कैटराना कैफ का फर्स्ट लुक, देखकर चौंक जाएंगे आप

Updated: बुधवार, 18 जुलाई 2018 (11:16 IST)
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'ज़ीरो' के लिए दर्शकों की उत्सुकता देखते ही बनती है। सभी इस साइंस-फिक्शनल फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। साथ ही इसमें खास यह है कि शाहरुख इसमें एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी हैं। 
 
शाहरुख के लुक को दर्शक पोस्टर और टीज़र में देख चुके हैं। लेकिन अब तक अनुष्का और अकिटरीना के लुक सामने नहीं आए थे। अब इंतज़ार खत्म हुआ। हाल ही में कैटरीना कैफ का फिल्म 'जीरो' से लुक सामने आया है। इसमें वे बहुत ही अलग दिख रही हैं। 
 
हाल ही में कैटरीना कैफ का जन्मदिन था। इस मौके पर उनके को-स्टार्स ने उनकी आने वाली फिल्म से उनका लुक जारी किया है। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा दोनों ने ही सोशल मीडिया पर कैटरीना का लुक जारी किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अनुष्का ने लुक शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी हैप्पी बर्थडे कैटरीना कैफ.. तुम फिल्म 'ज़ीरो' में शानदार हो। वहीं शाहरुख ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। 
 
 
शाहरुख ने एक प्यारा मैसेज भी उन्हें डिडिकेट किया जो फिल्म में उनके लुक्स को बयां करता है। शाहरुख के मस्तीभरे बौने लुक के बाद कैटरीना का अनोखा लुक देखकर पता चलता है कि वाकई फिल्म बहुत खास होने वाली है। 
 
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'ज़ीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 

Show comments

Awarapan 2 Review: 19 साल बाद इमरान हाशमी बने शिवम पंडित, क्या ‘आवारापन’ का जादू लौट पाया?

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी का केस हुआ रद्द

Batwara 1947 रिव्यू: जब धर्म और सरहद से बड़ी हो जाती है इंसानियत

ग्रैंड पियानो के साथ तारा सुतारिया का विंटेज अवतार, ब्लैक ड्रेस में दिखीं बेहद हसीन

रानी मुखर्जी को ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित, यह सम्मान पाने वाली दूसरी भारती फिल्म हस्ती बनीं

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख