Hanuman Chalisa
✕

कैटरीना कैफ को अब नहीं बनना 'चिकनी चमेली'!

Updated: गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (19:47 IST)
कैटरीना कैफ को डांस करना बहुत पसंद है और फिल्मों में डांस करने का कोई मौका वे हाथ से जाने नहीं देती। कैटरीना अभिनीत कई फिल्मों में दर्शक उनके यादगार डांस देख चुके हैं। अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने इतने बेहतरीन डांस किए कि दर्शक उनके दीवाने हो गए। डांस के प्रति दीवानगी को देखते ही कैटरीना ने आइटम नंबर भी कर डाले थे। 

Photo : Instagram

 
'शीला की जवानी' और 'चिकनी चमेली' तो दर्शकों के दिमाग में अभी भी ताजा है। कैटरीना के डांस मूवमेंट और मादकता को देख दर्शक सुधबुध खो बैठे थे। ये दोनों गाने सुपरहिट रहे थे। हालांकि इन गानों के लिए कैटरीना को आलोचना का भी सामना करना पड़ा था


 
खबर है कि एक बड़ी फिल्म के निर्माता ने कैटरीना को अपनी आगामी फिल्म के लिए आइटम नंबर का ऑफर दिया है। बड़ा बैनर है इसलिए फीस भी भारी-भरकम है, लेकिन कैटरीना ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। यह बात कुछ दिनों पहले की है जब कोरोना से कैटरीना कोरोना संक्रमित नहीं हुई थी। 

 
कैटरीना से जुड़े सूत्र का कहना है कि कैटरीना की अब आइटम नंबर में दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने उस निर्माता को अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए ऑफर ठुकरा दिया है। कैटरीना अपने करियर के उस मोड़ पर है जहां वे आइटम नंबर नहीं करना चाहती हैं। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख