Hanuman Chalisa
✕

फिल्म धमाका से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक रिलीज, निभाएंगे पत्रकार का रोल

Updated: सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (16:08 IST)
कार्तिक आर्यन पिछले कुछ दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धमाका' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब कार्तिक ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कार्तिक आर्यन ने 22 नवंबर को अपने जन्मदिन पर इस फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म में कार्तिक के कैरेक्टर का नाम अर्जुन पाठक होगा।

 
कार्तिक इस फिल्म में एकदम अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। फर्स्ट लुक की तस्वीर में कार्तिक लंबे बालों में नजर का चश्मा लगाए हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन के कपड़ों पर खून के छींटे दिखाई दे रहे हैं। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'मिलिए अर्जुन पाठक से #धमाका।' फिल्म की कहानी में एक घटना की श्रृंखला सामने आती है जब एक रिपोर्टर को एक व्यक्ति से अजनबी कॉल आता है, जो बांद्रा-वरली सी लिंक को उड़ाने की धमकी देता है। यह 21 वीं सदी की एक समाचार चैनल के कामकाज पर दर्शकों को एक उपरी दृष्टि प्रदान करता हैं।
 
पूरी तरह से मुंबई पर आधारित, इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और राम माधवानी फिल्म्स (सह निर्माता अमिता माधवानी के साथ) द्वारा किया जाएगा।
 

Show comments

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

अदिति राव हैदरी ने बताया जिंदगी का फलसफा, मणि रत्नम के साथ काम करने को बताया टर्निंग पॉइंट

विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक, आंखों में आए आंसू, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख