Hanuman Chalisa
✕

कार्तिक आर्यन ने छोड़ी दोस्ताना 2, करण भी अब कभी साथ नहीं करेंगे काम

Updated: शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (17:37 IST)
करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन बॉलीवुड के बड़े बैनर्स में से एक है। इस बैनर के साथ काम करने के लिए सारे कलाकार एक पैर पर तैयार रहते हैं। कोई कलाकार इस बैनर की फिल्म छोड़ दे ऐसा कभी सुनने में नहीं आया है, लेकिन कार्तिक आर्यन पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं जिन्होंने इस बैनर की फिल्म छोड़ दी है। 
 
कार्तिक को लेकर 'दोस्ताना 2' बनाने की घोषणा हुए महीनों बीत गए। फिल्म की शूटिंग कुछ दिन होने के बाद रूक गई। खबर है कि कार्तिक इस फिल्म की शूटिंग को टाले जा रहे थे और इससे करण नाराज हो रहे थे। 
 
कार्तिक ने जब कोरोना का हवाला देते हुए शूटिंग करने से मना कर दिया तो करण इस बात के लिए मान गए, लेकिन जब करण को पता चला कि कार्तिक ने 'धमाका' नामक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है तो उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। 
 
सूत्रों के अनुसार जब उन्होंने इस बारे में कार्तिक से बात की तो क्रिएटिव डिफरेंस की चर्चा कार्तिक ने छेड़ दी। इस पर करण ने अपनी दूसरी फिल्मों पर काम करना शुरू कर दिया तो कार्तिक को बुरा लगा। आखिरकार बात इतनी बिगड़ गई कि कार्तिक फिल्म से अलग हो गए। 
 
बताया जा रहा है कि धर्मा प्रोडक्शन ने भी फैसला लिया है कि वे भी कार्तिक के साथ भविष्य में कभी भी काम नहीं करेंगे। 
 
दोस्ताना जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन को लेकर बनाई गई थी। इसका सीक्वल लंबे समय से प्लान किया जा रहा है। कई बार करण ने स्क्रिप्ट रिजेक्ट की। जब स्क्रिप्ट फाइनल हुई तो कार्तिक और करण में पंगा हो गया। क्या दोस्ताना 2 अब बनेगी? इसका जवाब भविष्य में छिपा हुआ है।  

Show comments

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख