Daily Horoscope
✕

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर छाई 'कार्तिकेय 2', 48 घंटों में हासिल किए इतने व्यूज

Updated: बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (12:13 IST)
साउथ एक्टर निखिल सिद्धार्थ की तेलुगु फिल्म 'कार्तिकेय 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। वहीं अब यह फिल्म ओटीटी पर भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। 'कार्तिकेय 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई है।

 
इस फिल्म को ओटीटी पर मात्र 48 घंटे में 100 करोड़ लोगों ने देख लिया है। जी5 ने इस जानकारी को शेयर किया है। चंदू मोंडेती के डायरेक्शन में बनी इस मिस्ट्री एक्शन-एडवेंचर फिल्म ने केवल 48 घंटों में 100 करोड़ से ज्यादा व्यूइंग मिनट हासिल कर लिए हैं।
 
इससे पहले ये रिकॉर्ड फिल्म 'आरआरआर' के नाम था। आरआरआर ने 24 घंटे में 64 करोड़ व्यूइंग मिनट हासिल किए थे। कार्तिकेय 2 ने 24 घंटे में 89 करोड़ व्यूइंग मिनट हासिल किए। वहीं 48 घंटों के अंदर फिल्म ने 100 करोड़ स्ट्रीमिंग मिनट हासिल किए।
 
फिल्म के एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने इस रिकॉर्ड पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ये क्रेजी है। ओटीटी पर भी कार्तिकेय 2 को प्यार देने के लिए धन्यवाद।'
 
गौरतलब है कि 'कार्तिकेय 2' में सनातम धर्म को विज्ञान से जोड़कर दिखाया गया है। फिल्म की कहानी धार्मिक तथ्यों की जांच परख करती है।
Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख