1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. karishma tanna return to naagin 3

नागिन 3 में जल्द लौटेंगी करिश्मा तन्ना, बेला और विष के साथ मिलकर करेंगी अपने दुश्मनों का खात्मा!

पॉपुलर टीवी शो नागिन 3 में एकबार फिर करिश्मा तन्ना की वापसी होने वाली है

Karishma Tanna
टीवी की हॉट और पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों टीवी शो कयामत की रात में नजर आ रही हैं। बीतों दिनों करिश्मा 'नागिन 3' में नजर आई थी।  इस शो में करिश्मा को कैमियो के रुप में देखा गया था। शो में करिश्मा तन्ना ने रुही की भूमिका निभाई थी। उसके बाद सुरभि ज्योति ने उनकी जगह शो में ले ली थी, जो अब बेला की भूमिका में नजर आती है।
 
वहीं अब खबर है कि करिश्मा एक बार फिर इस शो में वापसी करने जा रही हैं। खबरों के अनुसार आईपीएल मैच सीरीज के चलते शो में कुछ बदलाव होने वाले हैं। जिसके चलते मेकर्स ने करिश्मा तन्ना को शो में वापस लाने का फैसला किया है।
 
रिपोर्ट्स के मु‍ताबिक करिश्मा ने खुद इस बात की पुष्टि की हैं। करिश्मा ने कहा है कि वह शो में वापसी को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि अभी तक उन्हें किरदार के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। देखा जाए तो करिश्मा का किरदार बेला और विष के साथ मिलकर अपने दुश्मनों का खात्मा करते हुए नजर आ सकता है।
 
हाल ही में करिश्मा तन्ना ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया था। उनकी बर्थडे पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार पहुंचे थे। करिश्मा के बर्थडे पार्टी की वायरल फोटोज और वीडियोज सोशल मीडियी पर खूब वायरल हुई थी।
अगला लेख
बॉक्स ऑफिस पर गली बॉय का पहले दिन का इतना रहा कलेक्शन