शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kareena Kapoor, Saif Ali Khan, Bollywood actress
Written By
Last Modified: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 (22:45 IST)

लड़की होने पर खुश होंगी करीना कपूर

Bollywood news
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि यदि उन्हें लड़की होती है तो वे खुश होंगी। करीना ने कहा कि वे खुद भी संतान के तौर पर एक लड़की हैं और वे एक लड़की को ही जन्म देना पसंद करेंगी। 
करीना ने कहा कि मैं जहां भी जाती हूं, मुझसे बस एक ही सवाल पूछा जाता है, जो मुझे व्यक्तिगत मामले में दखल लगता है। मुझसे और सैफ, हम दोनों से यह पूछा जाता है कि यह लड़का है या लड़की? क्या आपने पता लगा लिया है? मुझे कहना पड़ता है कि माफ कीजिए, इससे क्या फर्क पड़ता है।
 
करीना ने कहा कि मैं भी संतान के तौर पर एक लड़की हूं और मैं एक लड़की को ही संतान के तौर पर पाना पसंद करूंगी। मैंने अपने माता-पिता के लिए शायद एक बेटे से बढ़कर किया है। सिर्फ औरत ही वह रूह है, जिसे अपने शरीर में एक रूह को पालने का अधिकार है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
Box Office : 2016 में 10 धमाके और... 1200 करोड़ रुपये की उम्मीद