बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kareena kapoor pregnancy rhea kapoor and riddhima kapoor gives sweet wishes
Written By
Last Modified: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (12:00 IST)

दूसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर, बहन रिद्धिमा ने यूं दी बधाई

दूसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर, बहन रिद्धिमा ने यूं दी बधाई - kareena kapoor pregnancy rhea kapoor and riddhima kapoor gives sweet wishes
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान ने ऑफ़िशियल स्टेटमेंट जारी करके दी थी। इस स्टेटमेंट के बाद से सेलेब्स की ओर से बधाई का ताता लग गया है।

 
वहीं करीना की बहन और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर उन्हे बधाई दी। साथ ही अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने भी करीना को बधाई दी।

 
रिया कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना कपूर के साथ तस्वीर साझा की। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरी लकी चार्म करीना कपूर मुबारक'। रिया के इस पोस्ट पर करीना कपूर का भी जवाब आया है। उन्होंने कहा कि मैं इंतज़ार नहीं कर सकती हूं। 
 
वहीं, बहन रिद्धिमा कपूर ने भी एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पूरा परिवार नज़र आ रहा है। उन्होंने लिखा, लिखा- बधाई हो बेबो और सैफ।
 
बता दें कि करीना कपूर सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह हैं। अमृता सिंह से सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। करीना कपूर से सैफ का अभी एक बेटा है, जिसका नाम तैमूर अली खान हैस
 
ये भी पढ़ें
श्रीदेवी के बारे में 45 रोचक जानकारियां