sundarkand
✕

करीना के बढ़े भाव, 'तख्त' के लिए ले रहीं इतने करोड़ की फीस

Updated: शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (16:55 IST)
करीना कपूर खान मां बनने के बाद फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नज़र आई और धमाकेदार कमबैक किया। उनका किरदार फिल्म में कालांदि नाम की एक एम्बिशियस लड़की का था जिसे दुनियादारी वाली शादी के रिवाज़ पसंद नहीं थे। इसमें उनका बहुत ही स्ट्रांग रोल था और दर्शकों ने उन्हें मां बनने के बाद भी इस किरदार में काफी पसंद किया। 
 
अब करीना कपूर खान एक बार फिर एक बड़ी फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं। वे जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नज़र आएंगी। इस ऐतिहासिक फिल्म में करीना कपूर कई कलाकारों के साथ नज़र आएंगी। मल्टी स्टारर 'तख्त' में करीना के साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी होंगे। अब जब इतने बड़ी फिल्म की बात है तो करीना के भाव भी बढ़ेंगे ही ना। 
 
खबर मिली है कि 2 साल बाद फिल्मों में कमबैक करने वाली करीना ने अपनी फीस बढ़ा ली है। सूत्र के मुताबिक हालांकि 'वीरे दी वेडिंग' चार लड़कियों पर आधारित थी, लेकिन फिल्म पर करीना के स्टारडम का असर भी पड़ा है। उनका स्टारडम अब भी बरकरार है और 'वीरे' के बाद बढ़ गया है। ऐसे में उनके भाव और फीस दोनों ही बढ़ना जायज़ है। यही कारण है कि उन्होंने अपनी फीस अगली कुछ फिल्मों के लिए बढ़ा दी है। 
 
खबरों की मानें तो उन्होंने 'वीरे दी वेडिंग' के लिए 7 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की थी। अब उनकी आने वाली फिल्मों में उनकी फीस 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा होगी। फिल्म तख्त के अलावा करीना लंबे समय बाद एक्टर अक्षय कुमार के साथ भी फिल्म 'गूड न्युज़' में नज़र आएंगी। यह फिल्म सेरोगेसी और दो कपल्स पर आधारित होगी जिसमें अक्षय-करीना के साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी होंगे। 

Show comments

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख