sundarkand
✕

क्या खत्म हो रहा है बॉलीवुड? करण जौहर बोले- अच्छी फिल्में हमेशा दर्शकों के बीच...

Updated: रविवार, 31 जुलाई 2022 (17:24 IST)
इंडस्ट्री में बॉलीवुड वर्सेज साउथ का मुद्दा काफी वक्त से छिड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर साउथ इंडस्ट्री को बॉलीवुड से ज्यादा अच्छा बताया जा रहा है और इन बातों पर फिल्ममेकर करण जौहर ने प्रतिक्रिया दी है। करण जौहर ने बॉलीवुड खत्म हो गया जैसी धारणा को गलत बताया है। 
 
करण जौहर ने कहा कि अच्छी फिल्में हमेशा दर्शकों के बीच अपनी जगह बना लेती हैं। बॉलीवुड खत्म हो गया है सब बकवास है। अच्छी फिल्में हमेशा काम करेंगी। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'भूल भुलैया 2' ने शानदार प्रदर्शन किया था। हमने 'जुग जुग जियो' को भी अच्छी कमाई करते हुए देखा है। 
 
उन्होंने कहा, जो फिल्में अच्छी नहीं हैं वे कभी काम नहीं कर सकती हैं और उन्होंने कभी काम किया भी नहीं है। दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाना अब आसान नहीं रहा है। आपको ये पहले ही तय करना होगा कि आपकी फिल्म, ट्रेलर, प्रचार सब कुछ इतना अच्छा हो कि दर्शक सिनेमाघरों तक आएं। आपको अपनी पूरी ताकत लगानी होगी। यह एक चुनौती है।
 
करण ने कहा, कई बड़ी फिल्में आ रही हैं। हमारे पास 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षाबंधन' और 'ब्रह्मास्त्र' है। फिर, रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस है और साल का अंत सलमान खान की फिल्म के साथ कर रहे हैं। आने वाले दिनों में देखने के लिए कई फिल्में हैं। हमारे पास लोगों का प्यार है और इसे बनाए रखने के लिए बस अब हमें अच्छा कॉन्टेंट बनाना है।

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख