suvichar

करण जौहर की 'तख्त' नहीं हुई डिब्बाबंद, बोले- यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट

Updated: शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (19:01 IST)
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तख्त' की घोषणा को दो साल हो गए हैं। बताया जा रहा था कि यह फिल्म मार्च 2020 में फ्लोर पर आ जाएगी लेकिन कोरोना के कारण यह प्रोजेक्ट अटक गया।

 
इस फिल्म को लेकर यह भी खबरें आ रही थी कि ये डिब्बाबंद हो गई है। करण ने अपनी इस फिल्म को बनाने का विचार फिलहाल टाल दिया है। अब करण जौहर ने अपनी इस फिल्म को लेकर एक खुलासा किया है।
 
करण ने बताया कि उन्होंने अपनी इस फिल्म को बंद नहीं किया है और वह इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा, फिल्म तख्त डिब्बाबंद नहीं हुई है। मैं 'रॉकी औैर रानी की प्रेम कहानी' के बाद 'तख्त' पर काम शुरू करूंगा। 
 
उन्होंने कहा, यह मेरे जिगर का टुकड़ा है, जिसे दर्शकों के सामने लाने को बेताब हूं। यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। ढ़ाई साल से मैं इसकी तैयारी कर रहा हूं और जल्द ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म तख्त में शाहजहां के दो बेटों दारा शिकोह और औरंगजेब के बीच उत्तराधिकार की लड़ाई दिखाई जाएगी। फिल्म में रणवीर सिंह, औरंगजेब के भाई दारा शिकोह का रोल करेंगे, जबकि विक्की कौशल मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में दिखने वाले हैं। 
 
इस फिल्म में करीना कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख