suvichar
✕

अक्षय कुमार से कपिल शर्मा ने सारी गलतफहमियां की दूर, बच्चन पांडे के प्रमोशन के लिए दोनों साथ करेंगे शो

Updated: मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (18:32 IST)
कपिल शर्मा के शो में फिल्म सितारे अपनी प्रमोशन के लिए जाते रहते हैं। अक्षय कुमार भी अपनी आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में जाने वाले थे, तभी खबर आ गई कि दोनों के बीच अनबन हो गई है और अब कपिल के शो में अक्षय नहीं जाएंगे। इसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई। 
<

Dear friends,was reading all the news in media about me n Akshay paji, I have jus spoke to paji n sorted all this, it was jus a miss communication, all is well n very soon we r meeting to shoot Bachhan pandey episode. He is my big bro n can never be annoyed with me thank you

— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) February 8, 2022 >
इन खबरों को विराम देते हुए कपिल शर्मा ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि मैंने अक्षय और मेरे बारे में खबरें पढ़ी हैं। मैंने अभी अक्षय पाजी से बात की और मामला सुलझा लिया है। यह मिस कम्यूनिकेशन था। अब सब ठीक है। हम बच्चन पांडे एपिसोड के लिए जल्दी ही मिलने वाले हैं। वह मेरे बड़े भाई हैं और मुझसे कभी नाराज नहीं हो सकते। 
 
आखिर क्यों थे नाराज? 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कपिल से अक्षय की नाराजगी तब से है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाए गए चुटकुले को इंटरव्यू से हटाने के लिए कहा था, लेकिन यह क्लिप लीक हो गई। इस पर अक्षय को लगा कि कपिल ने उनके विश्वास को ठेस पहुंचाई है। हालांकि दोनों ने इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख