dharma sangrah
✕

कंगना रनौट के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म होगी राम मंदिर मुद्दे पर बेस्ड, यह होगा नाम

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2019 (11:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं कंगना ने हाल ही में घोषणा की थी कि वे जल्द ही अपना प्रोडक्शन हांउस शुरू करने वाली है। अब उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली पहली फिल्म की घोषणा कर दी है।

 
कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इस प्रोडक्शन हाउस का नाम 'रानी ऑफ झॉसी' बताया। 
 

रंगोली लिखती है- कंगना का फर्स्ट प्रोडक्शन 'राम मंदिर' के टॉपिक पर है, भक्ति की भावना को सेलिब्रेट कर रहे है, जल्द ही कास्टिंग शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक, कंगना अपने फर्स्ट प्रोडक्शन के लिए बिलकुल तैयार है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का टाइटल 'अपराजिता अयोध्या' होगा, इसमें राम मंदिर कोर्ट केस के बारे में बताया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू की जाएगी और इसका लेखन मशहूर राइटर-डायरेक्टर केवी विजयेंद्र प्रसाद कर रहे हैं।
 
ALSO READ: जयललिता बायोपिक 'थलाइवी' का फर्स्ट लुक और टीजर हुआ रिलीज, कुछ यूं नजर आईं कंगना रनौट
 
खबरों के अनुसार इस मुद्दे पर फिल्म बनाने के पीछे अपनी मंशा को जाहिर करते हुए कंगना ने कहा, राम मंदिर विवाद एक ऐसी आग है जो 100 साल से भी ज्यादा समय से लोगों के सीने में भभक रही है। 80 के दशक में जन्म लेने वाली मैंने अपना बचपन अयोध्या के नाम को नकारात्मक रूप से सुनते हुए गुजार दिया है।
 
क्योंकि जमीन के जिस टुकड़े पर राजा राम जन्में थे वो त्याग और बलिदान का प्रतीक था। लेकिन ये सिर्फ एक जमीन विवाद बनकर रह गया था। इस केस ने भारत की राजनीति की रूप-रेखा ही बदल दी। इसे लेकर आए फैसले ने सालों से चले आ रहे विवाद को अंत करते हुए भारत की धर्म निरपेक्षता को बढ़ाया है।
 
कंगना ने बताया कि अपराजिता अयोध्या में अलग बात ये है कि ये एक शख्स के नॉन-बिलिवर से बिलिवर बनने तक की जर्नी है। इसमें उनके सफर की पर्सनल झलक भी है। इसलिए उन्होंने इस टॉपिक को चुनने का फैसला किया।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख