Hanuman Chalisa
✕

कंगना बोलीं- मुझ पर भी कर दो केस

Updated: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (14:25 IST)
कंगना रनौट अपनी बयानबाजी के कारण पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चाओं में हैं और नामी-गिरामी लोगों से पंगा लेने में वे बिलकुल भी घबरा नहीं रही हैं। हाल ही में उन्होंने उन लोगों को कटघरे में खड़ा कर दिया जिन्होंने दो टीवी चैनल और पत्रकारों के खिलाफ अदालत में मामला दर्ज कराया है। 


 
12 अक्टोबर को शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, रितिक रोशन, अजय देवगन सहित 38 फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने दिल्ली हाईकोर्ट में रिपब्लिक टीवी, टाइम्स नाउ, अर्णव गोस्वामी, प्रदीप भंडारी, राहुल शिवशंकर और नविका कुमार के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग और बॉलीवुड की छवि खराब करने को लेकर मुकदमा किया है। 
 
 
इस पर कंगना की प्रतिक्रियाएं भी आ गई हैं। उन्होंने कई ट्वीट्स किए हैं। कंगना ने लिखा है कि बॉलीवुड ड्रग्स, शोषण, नेपोटिज्म का गटर है, इसे साफ नहीं किया जा रहा है। मैं तो कहती हूं कि मुझ पर भी केस कर दो। मैं तुम्हारी असलियत सामने लाती रहूंगी। 
 
 
एक अन्य ट्वीट में कंगना ने लिखा कि बड़े स्टार्स महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करते हैं। जवान लड़कियों का शोषण करते हैं। सुशांत जैसे युवाओं को उभरने नहीं देते। 50 की उम्र में भी स्कूल किड्स का किरदार निभाते हैं। कभी स्टैंड नहीं लेते चाहे कुछ भी गलत हो रहा हो। 
 
 
कंगना खुल कर बोल रही हैं और उन्हें किसी तरह की कोई चिंता नहीं है। वे हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रख रही है और कई बॉलीवुड सितारों की उन्होंने नींद उड़ा रखी है। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख