शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kangana Ranaut video
Written By

देशभक्ति के रंग में रंगीं कंगना, वाइरल हुआ वीडियो

देशभक्ति के रंग में रंगीं कंगना, वाइरल हुआ वीडियो - Kangana Ranaut video
बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक गाना लॉन्च किया है। लव यूअर कंट्री नाम के इस गाने में कंगना भी हैं। 
 
गाने में कंगना ने भारत की रक्षा में लगी तीनों फोर्स का शुक्रिया अदा किया है। गाने में कंगना के हाथ में तिरंगा झण्डा देखा जा सकता है।  गाने में सामाजिक मुद्दे भी उठाए गए हैं। जिसमें बलात्कार, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज की भी बात की गई है।
 
तीन मिनट के इस गाने में कंगना के साथ कई सारे आम लोग भी दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को सिद्धार्थ शर्मा, पीयूष वास्निक और यश चौहान ने गाया है। गाने में कंगना यह भी पूछती हैं कि क्या उन्होंने वोट किया था?
 
 
ये भी पढ़ें
Dhamaka: तीन फिल्म सफल... अक्षय को लेकर चौथी फिल्म की घोषणा