ramcharitmanas

कमल हासन ने कहा, श्रीदेवी की सफलता से चकित था

Updated: रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (20:23 IST)
चेन्नई। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने कहा है कि मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी ने अभिनय के प्रति अपने समर्पण से उन्हें चकित कर दिया था और एक अभिनेत्री के रूप में उसकी सफलता से वह प्रभावित थे। दिल का दौरा पड़ने के कारण दुबई में कल रात अंतिम सांस लेने वाली 54 वर्षीय अभिनेत्री के साथ हासन ने 27 फिल्मों में काम किया है।

इसमें से निर्देशक के बालाचंद्र की फिल्म ‘मूंदरू मुदिचू’भी शामिल है जिसमें उनके साथ दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए थे। एक वीडियो संदेश में हासन ने श्रीदेवी को एक ‘अद्भूत प्रतिभा’के रूप में याद किया है जिसका करीब पांच दशक का उनका करियर ‘भाग्य के बल पर नहीं’बल्कि उनकी कड़ी मेहनत प्रकृति का एक परिणाम है।

हासन ने जनवरी में श्रीदेवी के साथ हुयी अपनी अंतिम मुलाकात को भी याद किया है। अभिनेता ने अपने सह-अभिनेत्री को दो बेटियों जान्हवी और खुशी की समर्पित मां के रूप में भी याद किया और उन्होंने उनके निर्माता पति बोनी कपूर के प्रति शोक संदेश व्यक्त किया है। (भाषा)

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख