Hanuman Chalisa

काजोल के एक्शन सीन से चौंक गए शाहरुख

गुरुवार, 10 दिसंबर 2015 (19:08 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान फिल्म 'दिलवाले' में काजोल के एक्शन सीन देखकर चौंक गए।शाहरुख ने कहा, काजोल का यह रूप मैंने भी पहली बार देखा।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी वाली फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है। शाहरुख ने कहा कि 'दिलवाले' में काजोल के एक्शन ने उन्हें भी चौंका दिया। 
 
शाहरुख ने कहा, काजोल ने एक सीन में ऐसी एंट्री ली है कि सब देखते रहे जाएंगे, उन्‍होंने इस सीन में उनका एक्शन भले ही ज्यादा न हो, लेकिन काजोल का यह रूप मैंने भी पहली बार देखा।
 
काजोल के एक्शन को चाहे किंग खान की सराहना मिल गई हो, लेकिन कोई है जो उनका एक्शन देखकर डर गया! शाहरुख ने कहा, मेरा बेटा अबराम सेट पर था। उसने देखा कि मुझे एक सीन में चोट लगी है। अगले सीन में उसने काजोल को देखा तो सोचा कि काजोल ने मेरा यह हाल किया है। 
 
अबराम ने कहा, पापा टूट गए। मुझे काफी टाइम लगा उसे समझाने में कि काजोल ने मेरा यह हाल नहीं किया है। काजोल को लगता है कि उनको अपने पति अजय देवगन से अच्छे टिप्स मिले।
 
काजोल ने कहा, अजय तो बॉलीवुड के 'सिंघम' हैं, लेकिन मेरे एक्शन सीन देखकर रोहित शेट्टी यकीनन 'सिंघम-3' मेरे साथ बनाएंगे। (वार्ता)
Show comments

अस्पताल से घर लौटे राजेश शर्मा, जहरीले कीड़े के काटने के बाद हो गए थे गंभीर बीमार

ओरी ने जॉन अब्राहम से कहलवाया 'आई लव यू', वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का नया टीजर रिलीज, पार्टिशन की दर्दनाक कहानी करेगी रोंगटे खड़े

संभावना सेठ ने दिखाईं जुड़वां बच्चों की पहली झलक, अनोखे नामों का किया खुलासा

'सैयारा' की पहली सालगिरह पर वेम्बली स्टेडियम में लॉन्च हुआ कलेक्टर्स एडिशन विनाइल एलपी

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका