Hanuman Chalisa
✕

काजोल बोलीं- अब ज्यादा हैंडसम दिखते हैं अजय देवगन

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (17:53 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन 2 मार्च को 50 साल के हो गए हैं। अजय के जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी काजोल ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा मैसेज लिखा। काजोल ने लिखा कि तुम अब ज्यादा हैंडसम लगते हो।


काजोल ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी और अजय देवगन की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में काजोल ने लिखा, मेरे डैशिंग, नेकदिल और बहुत गंभीर पति को जन्मदिन की बधाइयां। मैं भी बहुत ही सीरियस अंदाज में आपको जन्मदिन और आने वाले साल की शुभकामनाएं दे रही हूं।
 
काजोल ने लिखा, मुझे वाकई ऐसा लगता है कि तुम अब ज्यादा हैंडसम दिखते हो। अजय और काजोल ने 1999 में शादी की थी और दोनों के दो बच्चे हैं जिनके नाम न्यासा और युग हैं।
अजय के जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। अजय की यह फिल्म एक ऐसे शख्स के बारे में है जो अपने से तकरीबन आधी उम्र की लड़की को दिल दे बैठता है। इस फिल्म में अजय तब्बू और रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

Show comments

आयुष्मान खुराना की 'मुपापा' में हुई 'बंदिश बैंडिट्स' फेम श्रेया चौधरी की एंट्री, बड़े पर्दे पर मचाएंगी तहलका

'अब भारत में पहले जैसी शांति नहीं...' संजय दत्त के बयान पर मचा बवाल, विवाद बढ़ता देख एक्टर ने दी सफाई

दृश्यम 3 की आंधी भी नहीं रोक पाई हनुमान अंश को, 9वें वीकेंड में भी शानदार कमाई

जाह्नवी कपूर ने विंटर लुक से मचाई सनसनी, बोल्ड अंदाज और सिजलिंग पोज ने लूटी महफिल

इनकम टैक्स की छापेमारी से जुड़ी रिपोर्ट्स पर रकुल प्रीत सिंह ने उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख