Hanuman Chalisa
✕

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को दोबारा नहीं बनाया जा सकता

Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (15:56 IST)
काजोल की जल्द ही कमबैक फिल्म 'हेलीकॉप्टर एला' रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के लिए काजोल उत्साहित हैं और प्रमोशन में लगी हुई हैं। इसी दौरान काजोल कई विषयों पर फैंस और मीडिया से बातचीत करती हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के बारे में बात की। 


 
करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का रीमेक बनने की चर्चा लंबे समय से है। इसमें रानी मुखर्जी, काजोल और शाहरुख खान लीड रोल में थे। वहीं काजोल और शाहरुख की एक और धमाकेदार फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' भी फैंस के मन में अब तक ताज़ा है। राज और सिमरन का किरदार लोग अब तक नहीं भुला पाए हैं और ऐसे में सवाल आता है कि क्या इस फिल्म का भी रीमेक बनेगा?

ALSO READ: अनूप जलोटा ने बिग बॉस का लालच देकर मुझसे शारीरिक संबंध बनाए, जसलीन हो गई थीं प्रेंग्नेंट: मॉडल का दावा

इस बारे में काजोल ने बात की। काजोल का कहना है कि मुझे लगता है फिल्म को दोबारा नहीं बनाया जा सकता। उस समय जब हम शूट कर रहे थे तब भी हम नहीं जानते थे कि यह एक अच्छी फिल्म होगी या बुरी। हमने सिर्फ फिल्म पर काम किया और रिलीज़ कर दिया। लेकिन जिस तरह की फिल्म को लोगों ने सराहा है उसे देख लगता है कि अब दोबारा बना पाना आसान नहीं। 
 
लोगों ने इसे अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। काजोल ने यह भी शेयर किया कि इस फिल्म को देखने के बाद उन्होंने कई लोगों को शादी करते हुए देखा। चाहे शाहरुख खान हो या अमरिश पुरी जी हो या मैं, फिल्म की सफलता का क्रेडिट कोई एक नहीं ले सकता। 
 
काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर एला एक सिंगल मां की कहानी है जो अपने बेटे के जीवन को सुधारने के लिए हर कोशिश करती है। फिल्म को प्रदीप सरकार ने निर्देशित किया है और अजय देवगन इसके निर्माता है। फिल्म 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने वाली है। 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख