ramcharitmanas

आमिर खान के बाद अब सलमान टक्कर लेंगे सुपरस्टार रजनीकांत से

Updated: सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (12:54 IST)
बॉलीवुड में कई बार फिल्में एक ही डेट पर क्लैश होती हैं और मज़ा यह देखने में आता है कि आखिर कौनसी फिल्म हिट रहेगी। और अगर इसमें दोनों ही फिल्में बड़ी हो तो क्या ही बात है। 
 
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि रजनीकांत की '2.0' और आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' एक ही तारीख पर रिलीज़ होने वाली है। अब खबर है कि रजनीकांत, सलमान खान से भी टक्कर लेने वाले हैं। जी हां, रजनीकांत की फिल्म 'काला' और सलमान खान की मोस्ट अवेटेड 'रेस 3' एकसाथ ही रिलीज़ होगी। सूत्र के मुताबिक दोनों फिल्में इस वर्ष ईद पर रिलीज़ करने की प्लानिंग है। 
 
सलमान खान के बारे में तो यह जगजाहिर है कि वे अपनी फिल्में ईद पर रिलीज़ करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इस वर्ष 'रेस 3' की बारी थी और अब रजनीकांत भी अपनी फिल्म के साथ एंट्री लेने वाले हैं। हालांकि 'काला' पहले 27 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी। अब यह आगे बढ़कर 15 जून तक पहुंच गई है। ऐसे में जहां सलमान का ईद पर एक-तरफा राज था, अब वे रजनीकांत से कॉम्पिटिशन करेंगे। 
 
खास तौर से साउथ इंडस्ट्री में इसका असर देखने को मिलेगा। वहां सलमान से ज़्यादा लोग रजनीकांत के दीवाने हैं। यह क्लैश वाकई देखने लायक होगा। 'रेस 3' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, साकिब सलीम और डेज़ी शाह भी हैं। वहीं 'काला' में नाना पाटेकर और हुमा कुरैशी हैं। 

Show comments

दर्शकों के दिलों पर छाई ‘बंटवारा 1947’, शनिवार को टिकट बिक्री में आया 150% से ज्यादा का उछाल

20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी संग रिश्ते पर अनुराग कश्यप का खुलासा, पहली बार एज गैप पर खुलकर की बात

'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह लाएंगे 'प्रलय', मुंबई में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'वारून फॉरएवर' की पहली झलक आई सामने, श्रेया घोषाल और रोमी की आवाज में दिखेगा नया अंदाज

पान मसाला विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड सितारों पर शिकंजा, शाहरुख खान-अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख