Daily Horoscope
✕

जानिए जूनियर एनटीआर की नई कार की कीमत, जिसके नंबर के लिए एक्टर ने चुकाए 17 लाख रुपए

Updated: गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (17:10 IST)
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी नई कार की वजह से चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने भारत की पहली  लैम्‍बोर्गिनी उर्स ग्रेफाइट कैप्‍सूल कार खरीदी है। 

 
ये एक लिमिटेड एडिशन है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस कार के भीतर कई तरह की विशेषताएं मौजूद हैं। जूनियर एनटीआर की इस कार की कीमत 3.15 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
 
वहीं जूनियर एनटीआर ने अपनी इस लग्जरी कार के लिए स्पेशल नंबर भी खरीदा है, जिसके लिए उन्होंने बहुत बड़ी रकम चुकाई है। उन्होंने इस स्पेशल कार के लिए स्पेशल नंबर 9999 लिया है। जिसके लिए उन्होंने 17 लाख रुपए दिए हैं। जूनियर एनटीआर की नई कार का नंबर TS 09 FS 9999 है।
 
खबरों के अनुसार यह कार 3.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और मात्र 12.8 सेकंड में 0-200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 305 किमी प्रति घंटे की है। लैम्‍बोर्गिनी उर्स ग्रेफाइट कैप्‍सूल में एक ट्विन-टर्बो V8 इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 650PS की पावर और 850Nm का टार्क जेनरेट करता है।
 
जुनियर एनटीआर इन दिनों एसएस राजामौली की बिग बजट फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन भी काम कर रहे हैं। पिछले दिनों वो अपनी इस कार को फिल्म के सेट पर भी लेकर पहुंचे थे।
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख