Hanuman Chalisa
✕

आदित्य चोपड़ा ने ठुकराया 400 करोड़ रुपये का ऑफर, सिनेमाघर में फिल्म करेंगे रिलीज!

Updated: गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (17:03 IST)
फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर्स में होती है। उनका यश राज फिल्म्स जाना-पहचाना नाम है और कई हिट फिल्में इस बैनर तले बनी हैं। हिंदी फिल्म जगत के तमाम बड़े सितारे यश राज फिल्म्स की फिल्मों में अभिनय करने के लिए एक पैर पर तैयार रहते हैं। आदित्य चोपड़ा एक होशियार व्यक्ति हैं और उनके कई फैसले सटीक होते हैं। हाल ही में आदित्य चोपड़ा ने 400 करोड़ रुपये के ऑफर को ठुकरा कर सभी को चौंका दिया है। 
 
यश राज फिल्म्स की 4 फिल्में 'बंटी और बबली 2', 'जयेशभाई जोरदार', 'शमशेरा' बन कर तैयार है। 'पृथ्वीराज' का काम भी अंतिम चरण में है। इन फिल्मों में अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी, संजय दत्त जैसे सितारे हैं। आदित्य लंबे समय से परिस्थितियों के सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि इन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सके। 
 
दूसरी ओर सलमान खान से लेकर तो अक्षय कुमार तक ने अपनी-अपनी फिल्में सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी है। और भी कई दिग्गज निर्माताओं ने ऐसा किया है। आदित्य चोपड़ा को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की ओर से लगातार ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन आदित्य ने सभी को ठुकरा दिया है। 
 
बॉलीवुड के एक सूत्र का कहना है कि आदित्य चोपड़ा को एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इन फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के बदले में 400 करोड़ रुपये का ऑफर दिया। यह बहुत बड़ी रकम है और आदित्य इसके जरिये खासा मुनाफा कमा सकते थे, लेकिन आदित्य ने इस ऑफर को ठुकराने में देर नहीं लगाई। वे अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में ही रिलीज करना चाहते हैं। 
 
उन्हें यह भी ऑफर किया गया कि यदि वे चारों फिल्में ओटीटी पर सीधे रिलीज नहीं करना चाहते हैं तो छोटे बजट की फिल्में ओटीटी पर दे सकते हैं, लेकिन आदित्य ने यह ऑफर भी नहीं स्वीकारा। आदित्य जैसे फिल्म निर्माता के कारण ही सिनेमाघर व्यवसायी अब तक व्यवसाय में जुटे रहने की हिम्मत रख पाए हैं। 

Show comments

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

शिल्पा शेट्टी की टीवी पर धमाकेदार वापसी, होस्ट करेंगी नया शो 'प्यार का प्रेशर कुकर'

Pratap Movie Preview: वर्दी का रक्षक जब खुद बना कानून का मुजरिम, 'प्रताप' में सलाखों के पीछे नजर आएंगे अमित साध

काली खेती मूवी प्रिव्यू: हवेली और भूतों का दौर पुराना हुआ, अब खेत उगलेंगे खौफ; जानिए जैकी श्रॉफ की इस रूरल साइकोलॉजिकल हॉरर की हर बात

सोनिया गांधी और गांधी परिवार पर टिप्पणी करना कंगना रनौत को पड़ा भारी, शिमला में दर्ज हुई एफआईआर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख