kundali milan
✕

'जॉली एलएलबी 3' में दोनों जॉली एक साथ

Updated: सोमवार, 20 नवंबर 2017 (14:30 IST)
'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाली निर्देशक सुभाष कपूर अब एलएलबी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में मज़ेदार होगी इसकी कस्टिंग। 
 
सुभाष के दो फेवरेट एक्टर्स इस फिल्म में साथ होंगे। जॉली एलएलबी में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे और जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया। अब 'जॉली एलएलबी 3' में ये दोनों जॉली मिलकर काम करेंगे लेकिन एक दूसरे के खिलाफ। 
 
दोनों जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी-2 में अलग-अलग लोकेशन पर फिल्माई गई थी- दिल्ली और लखनऊ। फिल्मों के हीरो भी अलग थे। लेकिन एक चीज़ कॉमन थी और वो है जज का किरदार। दोनों फिल्मों में जज सुंदरलाल त्रिपाठी का किरदार सौरभ शुक्ला ने निभाया था। 
 
जॉली एलएलबी 2 में जस्टिस सुंदरलाल त्रिपाठी ने पहली बार जॉली से मिलकर यह भी कहा था कि वे दिल्ली में भी जॉली नाम के एक वकील को जानते हैं। अब इस तीसरे भाग में भी दोनों जॉली अदालत में इसी जज के सामने एक केस पर लड़ते हुए नज़र आएंगे। 
 
जॉली एलएलबी की दोनों फिल्मों ने अच्छी सफलता पाई है। डायरेक्टर सुभाष कपूर भी इसी फिल्म से ज़्यादा चर्चा में आए थे। उन्होंने जॉली एलएलबी के अलावा 'फंस गया रे ओबामा', 'गुड्डू रंगीला' जैसी फिल्में भी बनाई हैं। 2018 में वे अपनी नई फिल्म 'मुगल' लेकर आने वाले हैं। यह फिल्म टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक होगी। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार मुख्य भुमिका में नज़र आएंगे।

Show comments

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

ये प्रेम मोल लिया रिव्यू: सोच नई, लेकिन सूरज बड़जात्या की पुरानी मिठास में उलझ गई कहानी

‘सा रे गा मा पा’ में बप्पी लाहिड़ी के संगीत को सलाम, कंटेस्टेंट्स के बीच होगा जबरदस्त ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज

समय रैना ने रचा इतिहास, YouTube पर 10 लाख पेड मेंबर्स बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने

दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन की जोड़ी मचाएगी धमाल, रिलीज हुआ मेडिकल थ्रिलर सीरीज 'डॉ. हसन' का ट्रेलर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख