Hanuman Chalisa
✕

26 जनवरी को अक्षय कुमार की अपने दोस्त से होगी टक्कर

Updated: सोमवार, 20 नवंबर 2017 (11:39 IST)
नीरज पांडे ने अक्षय कुमार को लेकर स्पेशल 26, बेबी जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं जो अक्षय कुमार के करियर की बेहतरीन फिल्मों में मानी जाती हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी है, लेकिन जल्दी ही ये बॉक्स ऑफिस पर टकराते हुए नजर आएंगे। 
 
अक्षय कुमार की 'पैडमैन' 26 जनवरी 2018 को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म की निर्माता ट्विंकल खन्ना हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिक आप्टे लीड रोल में हैं। 
 
इसी दिन नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'अय्यारी' भी रिलीज होने वाली है। नीरज बहुत पहले घोषणा कर चुके हैं कि वे फिल्म को 26 जनवरी को प्रदर्शित करेंगे। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी भी लीड रोल में हैं। 
 
इनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, रकुल प्रीत और पूजा चोपड़ा भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म में सिद्धार्थ एक आर्मी ऑफिसर और मनोज एक रिटायर्ड ऑफिसर और सिद्धार्थ के मेंटोर की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म आर्मी बेस्ड है। 
 
अब इन दोनों मूवीज़ का क्लैश देखने लायक होगा। अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहले फिल्म 'ब्रदर्स' में साथ नज़र आ चुके हैं। अब ये दोनों स्टार्स आपस में टक्कर लेंगे। 
 
गौरतलब है कि 2017 में भी 26 जनवरी वाले सप्ताह में दो फिल्में रिलीज हुई थीं। काबिल और रईस का मुकाबला हुआ और नुकसान दोनों को हुआ। 

Show comments

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख