Hanuman Chalisa
✕

चौथी बार आगे बढ़ी यह फिल्म... अब '102 नॉट आउट' से होगी टक्कर

Updated: गुरुवार, 29 मार्च 2018 (11:53 IST)
जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण' लंबे समय से तैयार है, लेकिन अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। फिल्म की रिलीज डेट चौथी बार आगे बढ़ा दी गई है और अब यह फिल्म 4 मई को प्रदर्शित होगी। इसी दिन अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट' भी प्रदर्शित होगी। जॉन की फिल्म को इससे टक्कर लेना होगी। 

ALSO READ: फातिमा सना शेख से क्यों डर रही हैं कैटरीना?
 
परमाणु इसके पहले दिसम्बर 2017 के पहले सप्ताह में रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसी सप्ताह में 'पद्मावत' के रिलीज होने के कारण इसे जनवरी 2018 तक बढ़ा दिया गया। बाद में पद्मावत भी आगे खिसक गई और जनवरी में प्रदर्शित हुई। इस कारण परमाणु को फरवरी में और उसके बाद मार्च में रिलीज करने की बात कही गई, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 
 
6 अप्रैल को फिल्म को रिलीज होनी थी, लेकिन इसी दिन इरफान खान की 'ब्लैकमेल' रिलीज हो रही है। इरफान की फिल्म से टक्कर लेने के मूड में जॉन नहीं है और अब यह फिल्म 4 मई को रिलीज होगी। 
 
कहा जा रहा है कि जॉन चाहते हैं कि उनकी फिल्म सोलो रिलीज हो, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्हें किसी न किसी फिल्म से तो टकराना होगा। उम्मीद करते हैं कि 4 मई से यह फिल्म देखने को मिलेगी। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख