Hanuman Chalisa
✕

शाहरुख खान की 'पठान' से सामने आया जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक, निभाएंगे विलेन का किरदार

Updated: गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (13:19 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। बीते दिनों फिल्म से शाहरुख और दीपिका का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। 

 
वहीं अब फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस फिल्म में वह विलेन का किरदार निभा रहे हैं। जॉन का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर के जरिए जारी किया गया है। जॉन का लुक देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि वह फिल्म में शाहरुख खान को कड़ी टक्कर देंगे।
 
मोशन पोस्टर में सबसे पहले एक टाइम बॉम्ब फटता है और फिर धुंआ उड़ने लगता है। इस धुएं से जॉन अब्राहम फुल स्वैग में बाहर निकलते दिखाई देते हैं। उनके हाथ में बंदूक है और काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए जॉन ने लिखा, 'मेरा एक्शन ही सारी बात करेगा। 25 जनवरी, 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में #YRF50 के साथ पठान का जश्न मनाएं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।' 
 
बता दें कि फिल्म 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका एक एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। वहीं जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में दिखेंगे। फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते दिखेंगे। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख