dharma sangrah
✕

एक्शन से भरपूर जॉन अब्राहम की 'अटैक' का दूसरा ट्रेलर रिलीज

Updated: बुधवार, 23 मार्च 2022 (11:24 IST)
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक पार्ट 1' काफी समय से सुर्खियों में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था। वहीं अब एक्शन से भरपूर अटैक का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है।

 
2 मिनट 34 सेकेंड के इस ट्रेलर में जॉन दुश्मों के छक्के छुड़ाते दिख रहे हैं। फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से जॉन को एक सुपर सोल्जर के रूप में तैयार किया जाता है। वह आतंकवादियों से मुकाबला करते दिख रहे हैं। इस फिल्म के जरिए देश को जॉन के रूप में नया देसी योद्धा मिलने जा रहा है।
 
फिल्म में फैंस को जॉन का लुक काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगीं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद ने किया है। फिल्म को सुमित बथेजा और विशाल कपूर ने लिखा है। 
 
पहले ये फिल्म 28 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण की वजह से इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। अब 'अटैक' 1 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। . 
 

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख