dharma sangrah
✕

हीरो ही नहीं विलेन का रोल निभाकर भी जॉन अब्राहम ने लूटी वाहवही

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2023 (12:37 IST)
John Abraham Birthday: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता जॉन अब्राहम 51 साल के हो गए हैं। केरल में 17 दिसंबर 1972 को जन्में जॉन अब्राहम ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की। इसके बाद उन्होंने कुछ विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया। बतौर अभिनेता जॉन ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'जिस्म' से की।
 
इस फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए था बावजूद वह दर्शकों की सहानुभूति पाने में सफल रहे। महेश भट्ट निर्मित फिल्म जिस्म-2 में जॉन की जोड़ी बिपाशा बसु के साथ काफी पसंद की गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके साथ ही जॉन को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता के लिए फिल्म फेयर द्वारा नामांकित किया गया। साल 2004 में जॉन और बिपाशा की जोड़ी वाली फिल्म 'एतबार' रिलीज हुई लेकिन दर्शकों द्वारा नकार दी गई।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dabboo Ratnani (@dabbooratnani)

साल 2004 में रिलीज फिल्म धूम जॉन के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। यश राज बैनर तले बनी इस फिल्म में जॉन ने एक बार फिर से निगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म में जॉन ने जबरदस्त बाइक स्टंट दृश्य कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई साथ हीं उन्हें सर्वश्रेष्ठ निगेटिव किरदार के लिए फिल्म फेयर की ओर से नामांकित भी किया गया।
 
साल 2005 में रिलीज फिल्म गरम मसाला में जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। 2006 में जॉन की फिल्म जिंदा रिलीज हुई। इस फिल्म में भी जॉन ने निगेटिव किरदार निभाया। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नही दिख सकी लेकिन जॉन इसे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानते है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

साल 2008 में रिलीज फिल्म दोस्ताना जॉन के करियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। करण जौहर निर्मित फिल्म दोस्ताना समलैंगिकता पर बनाई गई फिल्म थी। इस फिल्म में जॉन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
 
साल 2012 में रिलीज फिल्म विक्की डोनर के जरिए जॉन अब्राहम ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। इस फिल्म के जरिए जॉन ने स्पर्म डोनेशन जैसे संजीदा विषय को दर्शकों के सामने पेश किया। फिल्म में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने मुख्य भूमिकायें निभाई थी। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई पुरस्कारो से सम्मानित किया गया। 2013 में जॉन अब्राहम की रेस-2 और शूट आउट एट वडाला जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

रेस-2 में जहां जॉन ने अपने निगेटिव किरदार से दर्शकों को रोमांचित कर दिया वहीं शूट आउट एट वडाला में उन्होंने गैंगस्टर मान्या शूर्वे का किरदार निभाया। दोनो हीं फिल्मों में दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आया। साल 2015 में जॉन ने सुपरहिट फिल्म वेलकम बैक में काम किया। इसके बाद जॉन ने ढ़िसूम, फोर्स-2, सत्यमेव जयते, बटाला हाउस, मुंबई सागा, सत्यमेव जयते-2 जैसी कई फिल्मों में काम किया। 
 
इस वर्ष जॉन अब्राहम ने फिल्म पठान में काम किया। पठान में जॉन अब्राहम ने निगेटिव किरदार निभाया था। पठान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्मों में तेहरान और तारिक शामिल है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख