गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jodha akbar actress manisha yadav died by brain hemorrhage
Written By
Last Modified: रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (10:17 IST)

टीवी शो 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन

टीवी शो 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन - jodha akbar actress manisha yadav died by brain hemorrhage
मनोरंजन जगत के कई कलाकारों का बीते कुछ महीनों में निधन हो चुका है। वहीं अब टीवी शो 'जोधश अकबर' में सलीमा बेगम का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन हो गया है। 

 
बताया जा रहा है कि मनीषा का निधन ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ। उनकी उम्र महज 29 साल थीं। मनीषा के निधन से सभी को गहरा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस मनीषा को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 
मनीषा के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए 'जोधा अकबर' में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस परिधी शर्मा ने कहा, यह खबर बहुत दिल दहला देने वाली है। आरआईपी मनीषा मन्नू।
 
बता दें कि मनीषा अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। मनीषा का बेटा करीब एक साल का है। मनीषा ने बेटे का पहला बर्थडे जुलाई में मनाया था।
 
ये भी पढ़ें
फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका