Daily Horoscope
✕

डेब्यू फिल्म में बोल्ड सीन देकर जिया खान ने मचा दिया था तहलका, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Updated: शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026 (16:27 IST)
बॉलीवुड की गलियों में कुछ सितारे ऐसे आते हैं जो अपनी चमक से सबको हैरान कर देते हैं, लेकिन उनकी रोशनी वक्त से पहले ही बुझ जाती है। ऐसी ही एक अदाकारा थीं नफीसा रिजवी खान, जिन्हें दुनिया जिया खान के नाम से जानती है। 20 फरवरी को जिया खान की बर्थ एनिवर्सरी है। 
 
अगर जिया आज हमारे बीच होतीं, तो अपना 38वां जन्मदिन मना रही होतीं। जिया खान का जन्म 20 फरवरी 1988 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ था। उनके पिता अली रिजवी खान एक भारतीय-अमेरिकी थे और उनकी मां राबिया अमीन खुद अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही थीं। 
 
जिया का बचपन लंदन में बीता, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। बहुत कम लोग जानते हैं कि जिया सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक प्रशिक्षित ओपेरा सिंगर और ट्रेंड डांसर (साल्सा, कत्थक, सांबा) भी थीं। जिया खान ने 2007 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'निशब्द' से बॉलीवुड में कदम रखा। पहली ही फिल्म में उन्हें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। बोल्ड किरदार और संजीदा अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर का 'बेस्ट डेब्यू फीमेल' अवॉर्ड भी मिला। 
 
डेब्यू के बाद जिया खान सुपरहिट फिल्म गजनी में नजर आईं, जहां उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया। इस फिल्म में उनका ग्लैमरस लेकिन सशक्त किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया।

इसके बाद साल 2010 में जिया खान ने कॉमेडी फिल्म हाउसफुल में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की। भले ही जिया ने केवल तीन फिल्में कीं, लेकिन उनकी अदाकारी, संजीदगी और टैलेंट ने यह साबित कर दिया कि वह लंबी रेस की खिलाड़ी बन सकती थीं। जिया खान अपने समय की सबसे बोल्ड और कॉन्फिडेंट अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं।
 
साल 2013 में जिया खान की मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया। महज 25 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिया की मां की शिकायत के बाद उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मामला लंबे समय तक कोर्ट में चला, लेकिन अंततः अदालत ने सूरज पंचोली को इस केस से बरी कर दिया।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'स्टार ट्रेक' और 'एक्स-मेन' फेम दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख