Daily Horoscope
✕

ऐसे बिताई थी जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के साथ आखिरी रात

Updated: शुक्रवार, 1 जून 2018 (10:16 IST)
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी पहली फिल्म 'धड़क' के लिए तैयारी में लगी हैं। वे करण जौहर की इस फिल्म में ईशान खट्टर के साथ नज़र आएंगी। वोग मैगजीन के साथ अपने पहले इंटरव्यु में उन्होंने कई बातें की। इसमें जाह्नवी का अलग ही अवतार देखने को मिला। सिर्फ लुक्स ही नहीं, उन्होंने कई बातें भी ऐसी की जिसमें एक अलग ही जाह्नवी नज़र आ रही थीं। 
 
सबसे खास बात यह थी कि उनका पहला इंटरव्यु करण जौहर ने लिया। जाह्नवी उन्हें अपना मेंटॉर मानती हैं। इस इंटरव्यू में पहली बार अपनी मां श्रीदेवी के बारे में उन्होंने खुलकर बात की। 
 
जाह्नवी ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि यह तब की बात है जब श्रीदेवी मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला की शादी में दुबई जाने  की तैयारी कर रही थीं। 
 
उस दिन जाह्नवी की शूटिंग लंबी चली थी। ऐसे में जाह्नवी जब घर पहुंची तो वे चाहती थीं कि उनकी मां उन्हें सुलाए। श्रीदेवी ने शादी के लिए पैकिंग की और इसके बाद जाह्नवी को सुलाया भी। किसे पता था कि ये आखिरी बार है जब श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी को प्यार कर रही हैं। 

ALSO READ: खूबसूरती के मामले में मिथुन की बेटी दिशानी ने जाह्नवी और सारा को पछाड़ा
 
जाह्नवी ने बताया कि मैं हमेशा उनके साथ छोटी बच्ची जैसी रह सकती थी। जब मैं उठती थी तो मैं सबसे पहले उनके लिए पुछती थी। कभी-कभी मुझे लगता था कि वे ही मुझे सुलाएं और वे मुझे खाना भी खिलाती थीं। मैं शादी में नहीं जा सकी क्योंकि मैं शूट पर थी। इसलिए मुझे लगता था कि मां जल्दी ही दुबई से आए और मुझे सुलाए। उस रात जब वे पैक़िंग कर रही थी तब भी मैं यही चाहती थी। मां जब आईं तब तक मैं आधी  सो चुकी थी। लेकिन उनका मेरे सिर पर हाथ फेरना अब भी फील कर सकती हूं। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख