biodatamaker
✕

जयेशभाई जोरदार बॉक्स ऑफिस पर धराशायी, पहले वीकेंड में सिर्फ इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन

Updated: सोमवार, 16 मई 2022 (12:19 IST)
रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर दर्शकों में खास दिलचस्पी नहीं पैदा कर पाया था। यशराज बैनर का नाम और रणवीर सिंह जैसा स्टार भी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर डूबने से नहीं बचा पाया। बताया जा रहा है कि कई जगह पर फिल्म के टिकट रेट कम कर इसे रिलीज किया गया था ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्म को मिले, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 
फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर ओपनिंग लगी। पहले दिन मात्र 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। शनिवार को कलेक्शन में मामूली बढ़ोतरी हुई और 4 करोड़ आए। रविवार की छुट्टी का भी कोई लाभ नहीं मिला और 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। पहले वीकेंड पर फिल्म मात्र 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन पर पाई, जिससे स्पष्ट होता है कि फिल्म में दर्शकों की कोई रूचि नहीं है। 
 
दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों को भी यह मूवी पसंद नहीं आई और ज्यादातर निगेटिव रिव्यू फिल्म को मिले। अब फिल्म के पिकअप होने की कोई उम्मीद नहीं है। 
 
रणवीर सिंह को लगातार दूसरा झटका लगा है। इसके पहले 2021 में रिलीज '83' मूवी भी उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और जयेशभाई जोरदार का प्रदर्शन तो बेहद बुरा रहा है। 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख