मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक से जाह्नवी कपूर ने जीता फैंस का दिल, रेशम की साड़ी पहन दिए पोज
जाह्नवी कपूर अपने स्टाइलिश लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। जाह्नवी हाल ही में कनाडा में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचीं। इस फेस्टिवल ने भी जाह्नवी ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका दिल जीत लिया। अपने लुक की कुछ तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
तस्वीरों में जाह्नवी का मॉर्डन साड़ी लुक देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने अबु जानी संदीप खोसला की डिजाइन की हुई रेशम की साड़ी पहनी हुई है। साड़ी पर सिल्क के धशगों से खूबसूरत एंब्रायडरी की गई है।
साड़ी के साथ जाह्नवी ने विंटेज जामवर जैकेट पेयर की है, जो उनके लुक को कश्मीरी टच दे रहा है। इसके साथ जाह्नवी ने बैकलेस हैंड एंब्रायडरी वाला ब्लाउज कैरी किया है। साथ जामवर की शॉल को भी पेयर किया है।
जाह्नवी ने ग्लॉसी मेकअप और बालों का स्टाइलिश बन बनाकर अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ कानों में बड़े से ईयररिंग्स कैरी किए हैं।
तस्वीरों में जाह्नवी एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। जाह्नवी का यह मॉडर्न ट्रेडिशनल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में दिखेंगी।