Hanuman Chalisa
✕

जाह्नवी कपूर की 'मिली' का जबरदस्त टीजर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Updated: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 (17:08 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। हाल ही में जाह्नवी ने अपनी नई फिल्म 'मिली' का टीजर शेयर किया है। यह फिल्म मलयालम सर्वाइवल-थ्रिलर फिल्म 'हेलेन' का रीमेक है। फिल्म के टीजर में जाह्नवी का एकदम अलग अवतार नजर आ रहा है।

 
इस फिल्म में जाह्नवी कपूर 24 वर्षीय लड़की मिली का किरदार निभा रही हैं, जिसने नर्सिंग में ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की है। इस फिल्म में पिता-बेटी एक मुश्‍किल भरी परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते दिखाई देंगे। फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ मनोज पाहवा और सनी कौशल नजर आने वाले हैं।
 
टीजर की शुरुआत मिली की मिसिंग रिपोर्ट के साथ होती हैं। इसके बाद जाह्नवी एक फ्रीजरनुमा कमरे में कैद नजर आती हैं। वह खुद को ठंड से बचाने के लिए संघर्ष करती दिख रही हैं। जाह्नवी का चेहरा ठंड से लाल है। फ्रीजर का तापमान माइनस 16 डिग्री सेल्सियस दिखाया गया है।
 
टीजर में जाह्नवी इस फ्रीजर से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करती दिख रही हैं। टीजर का अंत मिली के एक कट शॉट के साथ होता है जो दूध का एक पैकेट निकालने के लिए अपना फ्रिज खोलती हैं।  
 
इस फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। फिल्म 'मिली' 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर ने किया है। पटकथा रितेश शाह द्वारा बनाई गई है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर पहली बार अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन वेंचर में दिखाई देने वाली हैं। 
Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख