suvichar

'दंगल' की अभिनेत्री जायरा वसीम का बड़ा खुलासा

Updated: शुक्रवार, 11 मई 2018 (20:40 IST)
श्रीनगर। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' स्टार और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री जायरा वसीम ने खुलासा किया है कि वे अवसाद से ग्रस्त हैं और उन्हें चीजों को समझने के लिए काम और स्कूल से पूर्ण अवकाश की जरूरत है।
 
 
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए 17 वर्षीय इस अभिनेत्री ने कहा है कि वे पिछले 4 साल से इस बीमारी से ग्रस्त हैं और इस दौरान उसे आत्महत्या के ख्याल तक आए लेकिन बदनामी के कारण उसने यह किसी से साझा नहीं किया। जायरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं यह स्वीकार कर रही हूं कि मैं लंबे समय से एंग्जाइटी और अवसाद से ग्रस्त हूं। लगभग 4 वर्षों से ऐसा है। मुझे कई लोगों ने कहा कि तुम अभी युवा हो और तुम्हें अवसाद नहीं हो सकता। यह सिर्फ एक दौर है।
 
उन्होंने कहा कि मैं हमेशा खुद को अकेली पाती हूं। बहुत ज्यादा सोने या कई हफ्तों तक नहीं सोने के कारण मेरे शरीर में दर्द होता है। बहुत ज्यादा खाती हूं या कई दिनों तक भूखे रहती हूं। कभी-कभी आत्महत्या के बारे में भी सोचने लगती हूं...। ये सारी चीजें इस दौर का हिस्सा रही हैं। 
 
जायरा ने कहा कि उन्हें 12 वर्ष की उम्र में पहला पैनिक अटैक आया था और इसके बाद इस तरह की कई घटनाएं उनके साथ हुई तथा अब मुझे याद भी नहीं है कि ऐसा कितनी बार हुआ, लेकिन हमेशा यही कहा गया कि इतनी सी उम्र में तुम्हें अवसाद नहीं हो सकता है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे स्कूल और सोशल मीडिया समेत सभी चीजों से पूर्ण ब्रेक की जरूरत है और उन्होंने उसका साथ देने के लिए अपने परिवार को धन्यवाद दिया। (भाषा)

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख