Hanuman Chalisa
✕

जाह्नवी कपूर की पहली वेब सीरीज की शूटिंग शुरू, गली बॉय एक्टर संग आएंगी नजर

Updated: सोमवार, 19 अगस्त 2019 (16:45 IST)
बॉलीवुड में जबरदस्त डेब्यू करने के बाद अब जाह्नवी कपूर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखने जा रही हैं। फिल्म 'धड़क' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर जोया अख्तर की अगली वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आएंगी। जोया अख्तर की वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।


खबरों के मुताबिक 'घोस्ट स्टोरीज' में जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'गली बॉय' में शानदार एक्टिंग करने वाले विजय वर्मा नजर आ सकते हैं। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज की तरह ही इस वेब सीरीज में चार निर्देशक करण जौहर, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप जैसे डायरेक्टर अलग-अलग एपिसोड डायरेक्टर करेंगे। हर फिल्ममेकर की कहानी हॉरर बेस्ड होगी।
 
इस बारे में बात करते हुए जाह्नवी कपूर ने बताया, मैं जोया अख्तर के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हूं। मैं उनके काम की बहुत बड़ी फैन हूं। इस वेब सीरीज में मेरा रोल काफी चैलेंजिंग होगा। इसकी शूटिंग के लिए अब और इंतजार नहीं हो रहा है। नेटफ्लिक्स के फैन ने इस प्रोजेक्ट को मेरे लिए और खास बना दिया।
 
ALSO READ: 'इंशाअल्लाह' का ऑफर मिलने पर ऐसा था आलिया भट्ट का रिएक्शन
 
यह वेब सीरीज साल 2013 में आई बॉम्बे टॉकीज का हिस्सा है। 'घोस्ट स्टोरीज' के जरिए भी दर्शकों को चार अलग-अलग शॉर्ट फिल्म देखने को मिलेगी। इस सीरीज के पहले हिस्से में जाह्नवी कपूर और विजय वर्मा अपना धमाल मचाते दिखाई देंगे।
जाह्नवी कपूर जल्द ही भारत की पहली महिला फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास राजकुमार राव के साथ ‘रूही-आफ्जा' और करण जौहर की फिल्म 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' जैसी बड़ी फिल्में भी हैं।

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख