Daily Horoscope
✕

10 साल फिल्में करने के बाद भी एक्टिंग करने से डरती थीं जैकलीन फर्नांडीस, फिर लिया यह फैसला

Updated: रविवार, 9 जून 2019 (12:25 IST)
जैकलीन फर्नांडीस सलमान खान समेत कई मेगास्टार के साथ फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक बिताने के बाद भी वे एक्टिंग के साथ बहुत सहज नहीं हैं। यही कारण है कि उन्होंने एक्टिंग क्लासेस जॉइन करने का फैसला किया था।
Photo : Instagram
जैकलीन ने कहा कि मैंने बॉलीवुड के लिए किसी भी तरह की ट्रेनिंग नहीं ली थी, ना ही मेरा कोई फिल्मी बैकग्राउंड था। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि डायरेक्टर और प्रोडयूसर में क्या अंतर होता है।
Photo : Instagram
जैकलीन ने कहा कि मुझे लाइट्स और बाकी टेक्नीकल चीजों का भी कोई अंदाज़ा नहीं था। मुझे इस दुनिया के बारे में कोई अंदाज़ा ही नहीं था तो मैं हर दिन के हिसाब से चुनौतियों को स्वीकार कर रही थी लेकिन पिछले साल मुझे एहसास हुआ कि मैं ये ताउम्र नहीं कर सकती हूं। मैं बस अपनी लाइन्स बोलती थीं और बहुत बने-बनाए ढांचे में ही अपनी स्क्रिप्ट्स को अप्रोच करती थी। मैं इंडस्ट्री में 10 साल से हूं और 20 फिल्में कर चुकी हूं, तो मुझे अपने करियर में एक नया पड़ाव चाहिए था।
Photo : Instagram
जैकलीन ने कहा मेरी कई फिल्मों को अचानक पुश मिला था जिसके चलते मेरे पास दो महीनों का फ्री समय था तो उस दौरान मैं सोच रही थी कि इस समय का सदुपयोग कैसे किया जाए? तो कहीं ना कहीं मैंने एक्टिंग के डर पर काबू पाने का फैसला किया। मैं भले ही कई फिल्मों में काम कर चुकी हूं लेकिन कैमरा के सामने एक्टिंग आज भी मुझे असहज कर देता है। इसलिए मैंने एक्टिंग क्लासेस जॉइन करने का फैसला किया था।
Photo : Instagram
जैकलीन ने बताया कि तब मैंने कुछ रिसर्च की थी और मैंने अमेरिका के लास वेगस में एक्टिंग क्लास की ट्रेनिंग लेने का फैसला किया। वहां मुझे इवाना चुबुक नाम की बेहतरीन टीचर मिलीं जिन्होंने कई ऑस्कर विनर एक्टर्स को एक्टिंग सिखाई थी। मैंने उनके साथ एक महीने तक क्लास कीं और यह मेरे जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक था।

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख