ramcharitmanas
✕

जैकलीन फर्नांडीज़ : मैड फेज़ से गुजरी, त्योहार भी मनाए सेट पर

जैकलीन फर्नांडीज लगभग एक साल से लगातार काम कर रही हैं। एक सेट से दूसरे सेट की दौड़ लगा रही हैं। एक्ट्रेस की बात की जाए तो 2021 की सबसे मजबूत लाइनअप उनके ही पास है।

Updated: मंगलवार, 30 मार्च 2021 (17:10 IST)
जैकलीन ने एक इंटरव्यू में बताया “एक साथ पांच प्रोजेक्ट्स पर काम करना और शूटिंग करना, एक मैड फेज़ रहा है। सभी त्यौहार सेट पर कास्ट और क्रू के साथ मनाए। मैंने पिछले साल के अंत में भूत पुलिस के लिए पहाड़ों में शूटिंग शुरू की थी और फिर सर्कस की शूटिंग के लिए मुंबई का रुख किया। उसके बाद, मैं बच्चन पांडे के लिए राजस्थान गई थी और अब, राम सेतु की बारी है।” 
 
 
वह आगे कहती हैं, “मैं फिल्मांकन की हर प्रक्रिया का आनंद ले रही हूं। इन भूमिकाओं को निभाना रोमांचक है क्योंकि प्रत्येक किरदार एक दूसरे से बहुत अलग है और एक से दूसरे में स्विच करना चुनौतीपूर्ण रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन रहा हो, जहाँ मैं ब्रेक ले सकती थी, लेकिन मेरे दोस्त, परिवार और टीम ने मेरा भरपूर साथ दिया है, जिस वजह से मैं इतना सब करने में सफल रही हूँ।" 
 
 
जैकलीन इतनी व्यस्त हो गई हैं कि उन्हें रामसेतु के मुहूर्त शॉट के लिए अयोध्या का सफ़र करना पड़ा, जिस वजह से उन्हें प्रिपरेशन और शूट के बीच सिर्फ एक दिन का गैप मिला था। 
 
जैकलीन जल्द सलमान खान के साथ किक 2, सैफ अली खान, यामी गौतम और अर्जुन कपूर के साथ भूत पुलिस, अक्षय कुमार और कृति सेनन के साथ बच्चन पांडे, रणवीर सिंह के साथ सर्कस और अक्षय कुमार व नुसरत भरत के साथ राम सेतु जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।

Show comments

फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख