ramcharitmanas
✕

जैकलीन फर्नांडीस किसे डेट कर रही हैं?

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (18:57 IST)
फिल्म 'ए जैंटलमैन' के बाद से जैकलीन फर्नांडीज़ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रीलेशनशिप की खबरें काफी चर्चा में थीं। इस बारे में यह बात भी सामने आई कि जैकलीन की वजह से सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट का ब्रेकअप हो गया है। जिसके बाद जैकलीन ने आलिया को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है, लेकिन अब जैकलीन ने इन खबरों से परेशान होकर खुलकर बात की है।  
 
जैकलीन ने कहा कि मीडिया ऐसा दिखाता है कि हम ऐक्ट्रेसेज आपस में लड़ रही हैं, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं है। जुड़वा 2 के वक़्त भी तापसी और मेरे बीच की दिक्कतों को लेकर अफवाहें आई थीं लेकिन यह सब गलत है। आलिया और मेरे बीच ऐसी कोई लड़ाई नहीं है। 
 
मैंने आलिया अनफॉलो नहीं किया बल्कि मैंने उन्हें कभी फॉलो ही नहीं किया था। मैंने सब क्लियर करने के लिए आलिया को फोन किया और कहा कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या कहते या सोचते हैं लेकिन मुझे इससे फर्क पड़ता है कि आलिया क्या सोचती हैं। हम लोग एक-दूसरे को ट्विटर पर फॉलो करते रहते हैं लेकिन मुझे कभी पता ही नहीं चला कि मैंने उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं किया है। मुझे पता है आलिया बहुत अंडरस्टैंडिंग हैं और वह ये सब समझेंगी। 
 
सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर जैकलीन ने कहा कि पहली बात तो यह है कि मैं किसी और को डेट कर रही हूं। सिद्धार्थ सिर्फ मेरा दोस्त है, हम एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। ये तो साफ हो गया कि आलिया और जैकलीन के बीच कोई अनबन नहीं पर अब ये सवाल आ गया कि जैकलीन किसे डेट कर रही हैं। 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख