Hanuman Chalisa

इत्तेफाक का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

Updated: सोमवार, 6 नवंबर 2017 (12:27 IST)
इत्तेफाक ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही धीमी शुरुआत करते हुए मात्र 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ज्यादातर फिल्म समीक्षकों को फिल्म पसंद आई, लेकिन इसका खास असर फिल्म के व्यवसाय पर नहीं दिखा। दूसरे दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये और रविवार को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले वीकेंड पर फिल्म ने 16.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो उम्मीद से कम है। 
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों की उपस्थिति भी दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। इस फिल्म के पहले वीकेंड के कलेक्शन कम से कम 20 करोड़ रुपये के ऊपर रहना थे। फिल्म को ज्यादातर दर्शक मल्टीप्लेक्स में ही मिले। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में यह फिल्म कम ही प्रदर्शित की गई है। 
 
सुपरहिट फिल्म गोलमाल अगेन के बाद इसका रिलीज होना और दिवाली के बाद के 'डल डेज़' का असर भी फिल्म के कलेक्शन पर दिखा। 
 
वैसे फिल्म कम लागत में तैयार हुई है। विभिन्न राइट्स अच्छे दाम में बिके हैं इसलिए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुरक्षित है, लेकिन थिएटर्स में फिल्म का प्रदर्शन भी अहम होता है। देखना ये है कि वीक डेज़ में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख