ramcharitmanas

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ICU में, फैंस हुए चिंतित

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (21:24 IST)
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को 28 अप्रैल 2020 को मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जिससे उनके फैंस चिंतित हो उठे हैं। 
 
गौरतलब है कि तीन दिन पहले जयपुर में इरफान की मां सईदा बेगम का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। लॉकडाउन के चलते वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे। 
 
इरफान के प्रवक्ता का कहना है- यह बात सही है कि इरफान को आईसीयू में इंफेक्शन के कारण भर्ती किया गया है। हम उनके बारे में लगातार समाचार देते रहेंगे। वे डॉक्टर के ऑर्ब्जेवेशन में हैं। वे अपनी दृढ़ संकल्पशक्ति के जरिये बीमारी से लंबे समय तक लड़ते रहे हैं। उनके शुभचिंतकों की प्रार्थना से वे जल्दी ठीक हो जाएंगे। 
 
53 वर्षीय अभिनेता इरफान लगभग दो वर्ष से बीमारी से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड में उनका लंबा इलाज भी चला और वे लंबे समय तक फिल्मों से गायब भी रहे। 
 
हाल ही में उनकी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' रिलीज हुई, लेकिन रिलीज के दूसरे ही दिन देश के अधिकांश शहरों में कोरोना वायरस के चलते सिनेमाघर बंद हो गए, जिसका असर फिल्म के व्यवसाय पर पड़ा। 
 
उम्मीद की जानी चाहिए कि यह बेहतरीन कलाकार जल्दी स्वस्थ होकर फिर से अपने अभिनय के जरिये फिल्मों को जगमगाएगा। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख