ramcharitmanas

क्या आप जानते हैं प्रकाश राज का असली नाम? विलेन का किरदार निभाकर पाई जबरदस्त लोकप्रियता

Published: बुधवार, 26 मार्च 2025 (10:30 IST)
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज 26 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका असली नाम प्रकाश राय है। फिल्मों में आने से पहले प्रकाश राज एक थिएटर आर्टिस्ट थे। उन्होंने साल 1994 में तमिल फिल्म 'ड्यूट' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। प्रकाश राज भले ही ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव किरदार में नजर आते हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। 
 
प्रकाश राज एक्टिंग के साथ-साथ कई फिल्मों को निर्देशित और प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। उन्हें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 8 नंदी पुरस्कार, 8 तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, 5 फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, 4 SIIMA पुरस्कार, 3 सिनेमा पुरस्कार और 3 विजय पुरस्कार सहित कई अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है।
 
प्रकाश राज एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी किस्मत आजमा चुके हैं। उन्होंने 2019 में बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव नहीं जीत पाए थे। प्रकाश राज अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री में अपने बुरे बर्ताव के कारण प्रकाश राज 6 बार बैन हो चुके हैं।
 
प्रकाश राज बॉलीवुड फिल्मों में कई आइकॉनिक किरदार निभा चुके हैं, जिसे दर्शक कभी नहीं भूल सकते हैं। उन्होंने फिल्म सिंघम में जयकांत शिखरे, वांटेड में अली भाई और सिंह साब दी ग्रेट में भूदेव सिंह का निगेटिव किरदार निभाकर भी सबका दिल जीत लिया था।
 
प्रकाश राज ने साल 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी रचाई थी। जिनसे उनकी दो बेटियां है। प्रकाश और ललिता का एक बेटा भी था जिसका महज 5 साल की उम्र में निधन हो गया था। 2009 में किन्हीं कारणों से प्रकाश और ललिता अलग हो गए थे। पहली पत्नी से तलाक के बाद प्रकाश राज ने साल 2010 में पोनी वर्मा से दूसरी शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख