Daily Horoscope
✕

किआरा की 'इंदू की जवानी' को लगा झटका, 400 सिनेमाघर में नहीं हुई रिलीज

Updated: शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (13:44 IST)
किआरा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'इंदू की जवानी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे दौर में फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करना साहस की बात है जब सिनेमाघर 50 प्रतिशत कैपिसिटी के साथ खुले हुए हैं और दर्शक सिनेमाघर आने में हिचकिचा रहे हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज को तगड़ा झटका लगा है और लगभग 400 सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। यह फिल्म नेशनल मल्टीप्लेक्स में ही दिखाई जा रही है। 
 
दरअसल एक विवाद सिंगलस्क्रीन सिनेमाघर और नॉन नेशनल मल्टीप्लेक्स बनाम फिल्म के निर्माताओं के बीच हो गया। विवाद कंटेंट डिलीवरी चार्ज (सीडीसी) को लेकर हुआ। 
 
निर्माताओं ने इन प्रदर्शकों को कहा था कि दो हजार रुपये का सीडीसी चार्ज वे वहन करेंगे, लेकिन अंतिम समय में उन्होंने कह दिया कि इसका वहन सिनेमाघर वालों को उठाना पड़ेगा। इसी वजह से फिल्म की रिलीज इन सिनेमाघरों में नहीं हो पाई। 
 
वैसे भी सिनेमाघरों में इन दिनों बहुत कम दर्शक पहुंच रहे हैं और ऐसे समय जब सिनेमाघर पहुंच उन्हें पता चला कि इंदू की जवानी रिलीज नहीं हो पाई तो उनका गुस्सा होना स्वाभाविक है। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख