Daily Horoscope
✕

इम्तियाज अली और सारा तोड का 'जब दे मेट'

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (13:34 IST)
रोमांटिक फिल्मों के किंग फिल्ममेकर इम्तियाज अली की पहली लव स्टोरी अधूरी थी और उन्होंने अपनी पत्नी फिल्ममेकर प्रीति अली से 2012 में तलाक ले लिया था। इसके बाद वे अब तक सिंगल ही थे। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। इम्तियाज़ अली को शायद उनकी सोलमेट मिल गई है। इम्तियाज़ फिलहाल अपनी रोमांटिक कहानी बनाने में लगे हैं। जानते हैं कौन है वो लकी गर्ल। 
 
खबर के मुताबिक इम्तियाज़ एक सेलिब्रिटी शेफ, रेस्टॉरिएटर और कूकबुक लेखिका सारा तोड को डेट कर रहे हैं। दोनों थोड़े समय से ही एक-दूसरे को जानते हैं साथ ही उनकी पसंद भी काफी कुछ मिलती है। लव स्टोरीज़ के किंग कहे जाने वाले इम्तियाज़ के लिए इससे बेहतर लव स्टोरी और क्या होगी। 
 
सूत्र ने बताया कि दोनों का फूड और ट्रेवल में कॉमन पैशन है और वे एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इम्तियाज एक बहुत ही निजी व्यक्ति है और अपनी पर्सनल चीज़ों को पब्लिकली करने में विश्वास नहीं रखते। वे दोनों इसे धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। फिलहाल बात शादी करने तक की नहीं हुई। इनके रोमांस की खबरें तब से शुरू हुई थी जब सारा ने इम्तियाज़ के साथ एक पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 
 
कुछ दिनों पहले ही सारा ने अपने बीचफ्रंट होटल में इम्तियाज़ के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन लिखा मैं अब भी यकीन नहीं कर पाती जब मैं अपने और अपनी टीम द्वारा बनाई गई इस शानदार जगह को देखती हूं। यह ऑफ सीज़न है इसके बावजूद हमारे यहां जगह नहीं है। हमारे मेहनती स्टाफ और ग्रेट कंपनी इम्तियाज अली पर गर्व है। 
 
देखते हैं यह सिर्फ अफवाह है या असलियत। इम्तियाज़ के फैंस खुश तो बहुत होंगे आज। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख